सीतामढ़ी, दिसम्बर 17 -- सीतामढ़ी,। जिले में अवैध आरा मशीनों के संचालन और जंगलों की अवैध कटाई पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से वन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी रिची पांडेय एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी के आदेश सीतामढ़ी वन प्रमंडल की संयुक्त टीम ने बाजपट्टी प्रखंड क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाया। यह अभियान वनों के क्षेत्र पदाधिकारी, सीतामढ़ी/रुन्नीसैदपुर के नेतृत्व में संचालित किया गया। छापेमारी के दौरान प्रखंड क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित तीन आरा मशीनों का खुलासा हुआ। जांच में यह पाया गया कि उक्त आरा मशीनें बिना वैध अनुमति और निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित की जा रही थीं।वन विभाग की टीम ने अवैध रुप से संचालित आरा मशीनों के संचालकों-नागेंद्र साह, रामस्वरुप ठाकुर एवं दिनेश ठाकुर के विरुद्ध वन अधिनियम एवं उससे संब...