धनबाद, फरवरी 22 -- झरिया प्रतिनिधि झरिया पुलिस ने अवैध लॉटरी विक्रेता के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात अलग-अलग जगह पर छापामारी कर तीन अवेध लॉटरी विक्रेता को लॉटरी के साथ धर दबोचा। पुलिस ने लोदना मल्हा पट्टी से आलोक देव चौधरी, मो.शमशेर को शमशेर नगर हमीद नगर से वही जावेद शेख को भगतडीह ऐना कोलियरी से गिरफ्तार किया है। झरिया पुलिस मुख्य आरोपी जामाडोबा निवासी तनवीर सहित तीनों पर झरिया थाना कांड संख्या 54/ 25 लॉटरी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को शनिवार को धनबाद जेल भेज दिया है। वहीं लॉटरी के मुख्य सरगना की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापामारी कर रही है। झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कई जगह पर अवैध लॉटरी की बिक्री किया जा रहा है। मुख्य सरगना को जल्द ही गिरफ्...