काशीपुर, नवम्बर 4 -- काशीपुर, संवाददाता। नशे की लत ने एक वकालत छात्र को अपराध की राह पर ला खड़ा किया। पुलिस ने उसे तीन अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इन हथियारों को ग्राहक को सौंपने के लिए मौके पर इंतजार कर रहा था। सोमवार को आईटीआई थाने में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और एएसआई सोमवीर सिंह गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक थैले में अवैध असलहे लेकर शिवलालपुर-अमरझंडा रोड से रामपुर मानपुर दत्त गांव जाने वाली सड़क पर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद आलिम निवासी ग्राम बांसखेड़ा बताया। तलाशी में उसके पास से एक सेल्फ मेड फैक्ट्री पिस्टल .32 बोर और दो तमंचे .315 बोर के बरामद हुए। आलिम ने बताया कि वह वकालत का छात्र है और नशे का आदी है। नशे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.