फतेहपुर, फरवरी 23 -- फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। जिसमें वर्ष 2026 के चुनाव कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से कार्यक्रम घोषित किया गया। एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अधिवक्ता मोईनुद्दीन द्वारा अस्वस्थ होने के कारण वरिष्ठता के आधार पर रामप्यारे मौर्य एडवोकेट को एल्डर्स कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदस्य के रुप में प्रदुम नारायण सिंह, शिवाकांत त्रिपाठी, पीयूष कुमार खन्ना एवं भरतमान सिंह को शामिल किया गया। एल्डर्स कमेटी ने सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिवक्ता चंद्रधर मिश्र को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा चंद्रिका सिंह और हरिवंश सचान को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया। साथ ही अधिवक्ताओं के अनुरोध पर मतदाता बनने के लिए सदस्यता शुल्क 10 रुपये निर्धारित किया गया। घोषित कार्य...