फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- पुलिस द्वारा आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के आदेश पर आदतन अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक अपराधी को 6 माह एवं 2 अपराधियों को 3 माह के लिए जिला बदर किया है। जिला बदर अवधि के दौरान जनपद की सीमा में पाये जाने पर की कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पुलिस टीम ने 6 माह के लिए अजमेरीउद्दीन उर्फ बाबा पुत्र मुजीउर्रहमान निवासी अम्बेनगर गली नम्बर-2 अब्बास नगर थाना रामगढ़ को जिला बदर किया है। 3 माह के लिए जिला बदर किए अभियुक्तों में किशनजीत उर्फ कृष्ण पुत्र राजवीर निवासी ग्राम रैपुरा थाना रामगढ़, मान सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी हरिहा थाना नसीरपुर पर कार्रवाई की है। जिलाबदर अभियुक्तों को नोटिस तामील कराकर जनपदीय सीमा बॉर्डर से बाहर छोड़ा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान ...