गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद। एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने तीन शातिर बदमाशों को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। साथ ही 92 अपराधियों को थाने पर हाजिरी के आदेश दिए हैं। उन्होंने साहिबाबाद की राजीव कॉलोनी निवासी राजेंद्र गोस्वामी, लोनी के फराज और कविनगर के रजापुर निवासी अरुण को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। सभी के खिलाफ चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। इस साल अभी तक 151 अपराधियों को जिलाबदर किया जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...