आगरा, फरवरी 21 -- आगरा बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष सुभाष बाबू परमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मॉडल वाइलॉज के अनुसार 3 उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से मनोनीत किए गए। सर्वेश चन्द्र कुलश्रेष्ठ, डॉ अजीत कुमार सिंह और महेन्द्र कुमार गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई। शुक्रवार को अधिवक्ता सीएल अरोरा, महताब सिंह, प्रो. अरविंद मिश्रा, शैलेन्द्र रावत, रमाशंकर सिंह राजपूत और जयवीर सिंह ने नवनियुक्त उपाध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं। उधर संस्था सचिव विनोद कुमार शुक्ला और संयुक्त सचिव सामान्य देवेन्द्र सिंह धाकरे ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जेजे मुनीर से मुलाकात की। उन्होंने न्यायालय परिसर की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...