हाथरस, फरवरी 10 -- हाथरस। मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज न कराने के कारण जिले के स्वास्थ्य विभाग के तीन अधिकारी सहित 105 स्वास्थ्य कर्मचारियों का जनवरी माह का वेतन रोक दिया गया है। वेतन रोके जाने की कार्रवाई से स्वास्थ्यकर्मियों में खलबली मची हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि पोर्टल की प्रक्रिया को सरल बनाकर तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिससे सभी कर्मचारी आसानी से अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्यौरा अपलोड कर सकें। शासन के निर्देश के बाद भी 31 जनवरी तक कई अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं दर्ज किया है। साथ ही शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों से कहा है कि अगर इनका वेतन जारी किया गया है तो संबंधित अधिकारी का उत्तरदायित्व तय करते हुए उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। इसके स...