नोएडा, जनवरी 27 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में गिरफ्तार एमजेड विजटाउन के बिल्डर अभय कुमार और लोटस ग्रीन के बिल्डर रवि बंसल और सचिन करनवाल को मंगलवार को अदालत से राहत नहीं मिली। अगली सुनवाई तक तीनों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। अभी इन्हें जेल में ही रहना पड़ेगा। सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16 जनवरी की रात इंजीनियर युवराज मेहता की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर एमजेड विजटाउन प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर अभय कुमार और लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर रवि बंसल व सचिन करनवाल को गिरफ्तार किया था। इनकी जमानत याचिका पर मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई हुई। लोटस ग्रीन बिल्डर के अधिवक्ताओं ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने इस...