अलीगढ़, जुलाई 22 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारियों पर कार्रवाई के आदेश पर अब यूपी बार कौंसिल के अध्यक्ष ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। साथ ही सभी पक्षों को 30 जुलाई को बुलंदशहर में तलब किया है। चार जुलाई को दीवानी न्यायालय में हुई आम सभा की बैठक में पिछले कार्यकाल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश सिंह, पूर्व महासचिव विनोद रावत व पूर्व कोषाध्यक्ष विनोद यादव पर 36 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा था। अध्यक्ष की ओर से तीनों पूर्व पदाधिकारियों को बार की सदस्यता से आजीवन डिबार करने, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने व वसूली वाद दायर करने के निर्देश दिए गए थे। महासचिव दीपक बंसल ने तहरीर दी। उधर, पूर्व महासचिव विनोद रावत ने भी तहरीर दी। विनोद कुमार रावत की ओर से आमसभा के निर्णय के खिलाफ यूपी बार कौंसिल के चेयरमैन के समक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.