जमशेदपुर, फरवरी 22 -- जमशेदपुर। आचार संहिता के अनुसार पूर्वी सिंहभूम के तीन सहित कोल्हान प्रमंडल के आठ नगर निकाय क्षेत्र की सभी लाइसेंसी शराब दुकानें शनिवार की शाम 5 बजे से बंद हो गईं। पूरे 62 घंटे तक यह बंदी रहेगी। 23 को चुनाव है। इस प्रकार सोमवार को मतदान संपन्न होने के बाद मंगलवार सुबह 7 बजे से सभी शराब दुकानें खुल जाएंगी। हालांकि जिले की अन्य शराब दुकानों पर इसका असर नहीं होगा। यही नहीं, मानगो और जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र से सटी शराब दुकानें भी खुली रहेंगी, क्योंकि जमशेदपुर अक्षेस की दुकानें बंद नहीं होंगी। इस प्रकार भौगोलिक और तकनीकी वजहों से जमशेदपुर में शराबबंदी का कोई खास असर नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...