कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झुमरी तिलैया नगर परिषद्, कोडरमा नगर पंचायत एवं डोमचांच नगर पंचायत में चुनाव संपन्न कराए जाने हैं। इसके लिए झुमरी तिलैया नगर परिषद् क्षेत्र में 68, कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र में 25 तथा डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र में 21 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इस प्रकार तीनों निकायों में कुल 114 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने उप निर्वाचन पदाधिकारी, तीनों नगर निकायों के प्रशासकों एवं सेक्टर पदाधिकारियों से मतदान केंद्रों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त क...