कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया नगर परिषद एवं नगर पंचायत कोडरमा और डोमचांच में 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को बागीटांड़ स्टेडियम में चुनाव ड्यूटी में लगाए जाने वाले वाहनों की लंबी कतार देखी गई। रविवार को सभी वाहनों को चुनाव ड्यूटी में प्रतिनियुक्त कर्मियों के साथ उनके निर्धारित गंतव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा। इस चुनाव के लिए कुल 100 छोटे-बड़े वाहनों की व्यवस्था की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोडरमा नगर पंचायत के लिए 13 वाहन, झुमरी तिलैया नगर परिषद के लिए 35 वाहन, नगर पंचायत डोमचांच के लिए 9 वाहन तथा पुलिस लाइन के लिए 34 वाहन लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 9 वाहनों को रिजर्व रखा गया है, ताकि किसी भी विकट परिस्थिति में उनका उपयोग किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.