कोडरमा, जनवरी 21 -- ओमप्रकाश कोडरमा। कोडरमा जिले के तीनों निकाय झुमरीतिलैया नगर परिषद, कोडरमा नगर पंचायत और डोमचांच नगर पंचायत में चुनाव की तैयारी प्रशासन की ओर से लगभग अंतिम चरण में है। इस बार निकाय चुनाव बैलेट पेपर से होगा। कोडरमा के जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडवीन कुजूर ने बताया कि तीनों निकायों में चुनाव को लेकर 342 मतपेटियों की जरूरत होगी। चुनाव को लेकर 400 मतपेटियों को तैयार किया गया है। झुमरी तिलैया नगर परिषद में 68 बूथ होंगे। इसके अलावा कोडरमा नगर पंचायत में 25 और डोमचांच नगर पंचायत के लिए 21 बूथ बनाए जाएंगे। मालूम हो कि इससे पहले वर्ष 2010 में निकाय चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से हुआ था। एक बार फिर से राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव को मतपत्र के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए कोडरमा में तैयारी शुरू कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.