कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । निकाय चुनाव के सफल संचालन को लेकर जिले के तीनों नगर निकायों हेतु नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति में आज समाहरणालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ऋतुराज ने की। बैठक में तीनों नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी तथा विभिन्न कोषांगों के वरीय/नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने क्रमवार सभी नगर निकायों के प्रेक्षकों को उनके-अपने क्षेत्र में अब तक की गई निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदान केंद्रों तक कर्मियों के आवागमन की सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इसके अलावा उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाएं, वाहन आवश्यकता, प्रश...