साहिबगंज, फरवरी 10 -- साहिबगंज। मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा आशिम कुमार कुल्लू, मंडल सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, मालदा के पर्यवेक्षण में मालदा मंडल की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग बालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 05:20 बजे नियमित निरीक्षण के दौरान आरपीएफ कर्मियों ने तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-02 (साहिबगंज छोर) पर दो नाबालिग बालकों को संदिग्ध अवस्था में उद्देश्यहीन घूमते हुए पाया। पूछताछ के दौरान यह ज्ञात हुआ कि दोनों नाबालिग पारिवारिक कारणों से अपने घर से निकल आए थे। बालकों की सुरक्षा एवं कल्याण को दृष्टिगत रखते हुए, बाल संरक्षण संस्था बाल संरक्षण मंथन, तीनपहाड़ (साहिबगंज) के प्रतिनिधि ...