प्रयागराज, अगस्त 25 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हरितालिका तीज की तैयारियों ने बाजारों में रौनक भर दी है। महिलाओं की सबसे बड़ी पसंद सोलह शृंगार के सामान चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, लिपस्टिक और नेल पॉलिश की अच्छी बिक्री हो रही है। शहर के चौक, कटरा, सिविल लाइंस से लेकर धूमनगंज और तेलियरगंज तक के बाजारों में रौनक दिख रही है। ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है और मेहंदी कलाकारों के पास काम की भरमार है। पूजा में चढ़ाने के लिए शृंगार का पूरा सेट छोटा पैकेट 50 से 60 रुपये तो बड़ा पैकैट 120 रुपये में मिल रहा है। साड़ी की दुकानों पर भीड़ देखते ही बन रही है। बनारसी, सिल्क, कॉटन और डिजाइनर सूट की डिमांड बढ़ी है। हरी, गुलाबी और लाल शेड की साड़ियों की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। महिलाएं त्योहार के लिए नए फैशन वाले ब्लाउज और गोटापत्ती वर्क वाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.