मुरादाबाद, जुलाई 22 -- ज्वैलर्स वेलफेयर एसोसिएशन की साधारण सभा सिल्वर स्पून रेस्टोरेंट में तीजोत्सव के रूप में मनाई गई। इसमें सदस्यों ने सपत्नीक भाग लिया। सायं 7.30 बजे समयबद्धता पुरस्कार घोषित किया गया। इसके बाद हाउजी खेली गई। महिला सदस्यों को तीजोत्सव के लिए अलग आमंत्रित किया गया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। हास्य की फुहारों ने भरपूर मनोरंजन किया। आयोजक महामंत्री अशोक कुमार रहे। विकास रस्तोगी का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...