प्रयागराज, अगस्त 23 -- प्रयागराज। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद नॉर्थ की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हर्षोल्लास से तीजोत्सव और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कजरी और सावनी गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। महिलाओं ने रिश्तों की डोर थीम पर केंद्रित मोहक नृत्य की प्रस्तुति की। राधा-कृष्ण के रूप में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष प्रिया नारायण ने किया। स्वागत कविता और रेणु कत्याय ने किया। इस मौके पर संगीता, रेहना, वर्षा, रूशी, सुमान, रीता मौजूद रहीं। आभार ज्ञापन गीता सचदेव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...