अलीगढ़, नवम्बर 27 -- n दवाब बनाने को दुकानदारों की महिलाएं आई, पुलिस फोर्स से सहमे अतरौली, संवाददाता। लंबे समय से विवादों में घिरी नगर पालिका परिषद की दुकानों को खाली कराने को लेकर नगर पालिका परिषद प्रशासन के अलावा तहसील प्रशासन के अधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही के बीच दुकानों पर पालिका ने कब्जा लेकर अपने ताले डाल दिए गए हैं। कुछ दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया तो उनकी दुकानों को इसी हालत में सीज कर दिया। एसडीएम की ओर से लगातार सख्त कदम उठाये जाने के साथ एक दिन पहले सभी 33 दुकानदारों को पुलिस के द्वारा एक एक लाख रुपये से पाबंद कर दिया था जिससे दुकानों को खाली कराते समय दुकानदार या उनके परिजन वाधा न डाल सके। आज बुधवार को सभी दुकानदार सुबह से दुकानों में ताला डालकर बाहर बैठ गये। पुलिस बल के आते ही तनाब की स्थिति बनी पुलिस फोर्स के आने के बा...