जौनपुर, जनवरी 2 -- जौनपुर। संवाददाता ठंडी हवा के चलते शुक्रवार को दिनभर लोग ठण्ड और गलन से ठिठुरते रहे। सुबह कुछ देर तक धूप रही इसके बाद आसमान में बादल और धुंध छाए रहने से शाम तक पूरी तरह सूर्य नहीं दिखाई दिए। एकाक बार धूप निकली लेकिन उसका कोई प्रभाव नहीं रहा। मौसम आलू की फसल के लिए एकदम प्रतिकूल हो गया है। आलू में पिछेती झुलसा रोग लगने की पूरी संभावना है। बादल हटे तो सरसों में माहू कीट का प्रकोप निश्चित होगा। दिन में अधिकतम तापमान 19 तथा न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहा। इधर पखवारे भर से कोहरा और बदरी रहने से आम जनजीवन त्रस्त हो गया है। सबके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। रिक्शा चलाकर और रोज मजदूरी करके परिवार चलाने वाले परेशानी झेलने को मजबूर हैं। सबसे अधिक दिक्कत छोटे बच्चों और उन्हें पालने वाली माताओं को हो रही है। कपड़े नहीं सूखने...