बांका, फरवरी 24 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुईया-कटोरिया मुख्य सड़क पर गढ़ुआ के समीप स्थित तीखी मोड़ पर सोमवार की देर रात लोहा का पाइप लदा एक 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सुईया थाना पुलिस हरकत में आई। ग्रामीणों की सूचना पर अवर निरीक्षक राजू पाण्डेय तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और चालक से घटना की जानकारी ली। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में चालक बाल-बाल बच गया और किसी प्रकार की जानमाल की क्षति नहीं हुई। बताया जाता है कि बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत सुल्तानगंज से हनुमाना डैम तक गंगा जल पहुंचाने के कार्य के लिए पाइप जमीन में बिछाए जाने हैं। इसी कार्य हेतु लोहा के पाइप ट्रक के माध्यम से लाए जा रहे थे। थानाध्यक्ष कन्हैया झा से पूछने पर बताया कि प्रारं...