शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कालेज में एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए एक दिवसीय विशेष विद्यार्थी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योगाचार्य डॉ. अखंड प्रताप शर्मा उर्फ रानू परमार्थी ने विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराते हुए यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, बारह प्रकार के दंड और आठ प्रकार की बैठकों का प्रशिक्षण दिया। फास्ट फूड, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक के सेवन से बचने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमीर सिंह, डॉ. प्रेमचंद शर्मा, रामनयन वर्मा, डॉ. नीलम शाक्य, मोहम्मद कमर, राजाराम, कमलेश कुमार, आशाराम, डॉ. श्वेता सिंह और अन्य शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...