नई दिल्ली, फरवरी 13 -- बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दरअसल, 9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में वह फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनकी जमानत पर सुनवाई अब सोमवार को होनी है। मामला कई सालों से कोर्ट में चल रहा है। हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ में चाहे हालात जैसे भी रहे हों, राजपाल यादव की लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रही है। ऐसे में इस बार उनकी कार कलेक्शन दिखावे चर्चा में आ गई है। एनडीटीवी ऑटो के अनुसार, आइए जानते हैं राजपाल यादव के कलेक्शन में कौन-कौन सी कारें मौजूद हैं।Mahindra Thar Roxx राजपाल यादव के पास Mahindra Thar Roxx मौजूद है। यह गाड़ी ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के बीच काफी पॉपुलर है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 13 लाख से शुरू होकर 23.4 लाख रुपये तक जाती है। थार रॉक्स में डीजल दोनों इंजन ऑप्शन म...