लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत तिसिया नवाटोली में मंगलवार को मडुआ फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदान एवं किस्को फ़ार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। फेस्टिवल में मडुआ से तैयार विभिन्न प्रकार के खाद्य उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में रोज़ प्रशिक्षण संस्थान सहायता समूह का विशेष सहयोग रहा, जहां समूह द्वारा अपना स्टॉल भी लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोहरदगा के उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप शेखावत रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में डीडीसी ने मडुआ की खेती को बढ़ावा देने, जैविक खेती अपनाने तथा टपक सिंचाई प्रणाली को प्रोत्साहित करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने किसानों से फसल ...