गिरडीह, मार्च 6 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी में लगभग 37 करोड़ की लागत से डिग्री कॉलेज भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए तिसरी प्रखंड के मचनियाटांड़ में जमीन का चयन किया गया है और डिग्री कॉलेज के भवन निर्माण का टेंडर निरंजन राय कंस्ट्रक्शन को दिया गया है। पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी 8 मार्च को मचनियाटांड़ में डिग्री कॉलेज भवन निर्माण की आधारशिला रखेंगे। हालांकि ठेकेदार निरंजन राय और उनके पुत्र निशांत राय ने मंगलवार को इसके लिए भूमि पूजन किया है। मचनियाटांड़ तिसरी और गावां के बीच में है। यहां डिग्री कॉलेज बनने से अब तिसरी और गावां के ग्रामीण इलाकों की बेटियां भी उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेगी। डिग्री कॉलेज की वर्षों से हो रही थी मांग : गौरतलब है कि तिसरी, गावां और देवरी प्रखंड में कोई डिग्री कॉलेज नहीं है। जिसके कारण इन तीनों प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.