गिरडीह, अक्टूबर 10 -- तिसरी, प्रतिनिधि। आजसू नेता नारायण यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तिसरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान धरना के माध्यम से लोगों ने मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्डधारी मजदूरों को काम देने की मांग की। वहीं भ्रष्टाचार के खिलाफ भी धरनार्थियों ने आवाज उठाई। नारायण यादव ने कहा कि तिसरी में बेरोजगारी अपने चरम पर है। क्षेत्र में रोजगार नहीं मिलने के कारण आए दिन लोगों का पलायन हो रहा है। वहीं गरीब मजदूरों के आगे दो जून रोटी के लाले पड़ गए हैं। ऐसी स्थिति में मजदूरों को रोजगार मिलना जरूरी हो गया है। आशीष यादव, सिकंदर यादव, बीरू यादव, श्रवण यादव, सोनू यादव, लोकेश यादव, दीपक यादव, उपेंद्र यादव आदि लोग धरना पर बैठे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.