गिरडीह, फरवरी 6 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के बुटबरिया गांव जानेवाले पीसीसी रोड पर गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी एक स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई और कई फिट नीचे गड्ढे में जा गिरी। यह संयोग रहा कि इतनी बड़ी घटना घटने के बावजूद अधिकांश बच्चे बाल-बाल बच गए। लेकिन स्कूल वैन में सवार तीन मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक बच्चे का दाहिना हाथ टूट गया है। स्थानीय ग्रामीण नजीम खां, राहुल यादव आदि लोगों के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त वैन में फंसे सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल तीन बच्चों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल बच्चों का इलाज किया गया। बताया गया कि तिसरी के उज्ज्वल पब्लिक स्कूल की मैजिक वैन अन्य दिनों की तरह गुरुवार की सुबह भी बुटबरिया गांव से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.