गिरडीह, फरवरी 12 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड के लेबड़िया गांव में बुधवार को रेंजर अनिल कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण के लिए ट्रेंच काटने गई वन विभाग की टीम को फिर एक बार ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। इस दौरान उपस्थित महिलाओं का वन विभाग के प्रति गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित महिलाओं ने पथराव कर दिया जिससे ट्रेंच काटने गई जेसीबी का शीशा टूट गया। वहीं जेसीबी ड्राइवर को भी मामूली चोट लगने की बात बताई जा रही है। इसकी सूचना मिलने पर तिसरी पुलिस फौरन घटनास्थल पहुंची और स्थानीय महिलाओं व अन्य लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। बता दें कि तिसरी प्रखंड के गुमगी पंचायत के लेबड़िया गांव के 160 हेक्टेयर जमीन पर स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग अपना-अपना दावा ठोक रहे हैं और ग्रामीण व वन विभाग इसको लेकर आमने-सामने हो गए हैं। जहां एक तरफ लेबड़िया गांव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.