धनबाद, फरवरी 6 -- अलकडीहा तिसरा क्षेत्र की बीस हजार की आबादी को पिछले तीन माह से झमाडा का पानी नहीं मिल रहा है। लोग पानी खरीद कर पीने पर मजबूर हैं। दर्जनों महिलाओं ने अपने अपने हाथों में बर्तन लेकर बंद नल के पास खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कर जनप्रतिनिधि, प्रशासन, प्रबंधन सभी से पानी के लिए गुहार लगाई है। महिलाओं ने कहा कि पानी नहीं मिलने पर किसी भी तरह का आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। बताते हैं कि झमाडा का पानी झरिया से घनुडीह मोहरी बांध के रास्ते पाइपलाइन के माध्यम से आता है। तिसरा क्षेत्र के कई घरों में कनेक्शन है तों कई जगहों पर सार्वजनिक नल भी है। जहां से लोग पानी लेते हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में यहां की प्रीती कुमारी,बेबी देवी,माला देवी, रजनी देवी,चंचला देवी,सुनीता देवी,पहलाद ,अमीत, पंकज, निर्मल, सन्नी आदि है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.