धनबाद, जून 4 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। तिसरा थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद को लेकर शांति समिति सिंह की बैठक हुई। संचालन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में के लोगों से शांति पूर्वक बकरीद पर्व मनाने को कहा। कहा कि अफवाहों से सावधान रहना हैं। किसी को कोई आपत्ति हो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें। तिसरा पुलिस जन सहयोग के लिए 24 घंटे सक्रिय मिलेगी। इस अवसर पर तिसरा थाना के पुलिस पदाधिकारी के अलावे वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस विश्वकर्मा, हराधन मोदक, योगेश यादव, बसंत ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, रमेश महतो, कुलदीप साव, श्रीराम गोराई आदि उपस्थित थें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.