लोहरदगा, दिसम्बर 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। जय श्रीराम समिति के नेतृत्व में तिवारी दुरा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने शामिल होकर एक साथ सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके उपरांत हनुमान जी, जगन्नाथ महाप्रभु जी और महादेव जी की सभी लोगों ने मिल कर आरती की। तपश्चात भोग लगाया गया। इसकी शुरुआत कोर कमेटी सदस्य शैलेश कुशवाहा, सुषमा सिंह, अजय सोनी, ओम महतो, महिला जिला अध्यक्ष इंदिरा प्रधान, नगर अध्यक्ष दीपक साहू, विवेक अग्रवाल ने सामूहिक रूप से आरती कर की। कोर कमेटी सदस्य शैलेश कुमार ने कहा कि अत्यधिक ठंड होने के बावजूद महाआरती में सैकड़ो की संख्या में महिला-पुरुष-बच्चों का शामिल होना उनकी उत्सुकता को प्रदर्शित करती है। कोर कमेटी सदस्य ओम महतो ने कहा कि महाआरती के माध्यम से सनातन समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.