गोरखपुर, फरवरी 22 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता तिवारीपुर क्षेत्र में दुल्हन मैरेज हॉल के पास शनिवार दोपहर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष के 10 से अधिक मनबढ़ अचानक मौके पर पहुंच गए और चाय की दुकान में घुसकर ईंट-पत्थर चलाने लगे। दुकान के बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रुद्रपुर और अंधियारीबाग के युवकों के बीच लंबे समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों गुट अक्सर आमने-सामने होने पर भिड़ जाते हैं। शनिवार को भी पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। एक पक्ष के मनबढ़ दौड़ते हुए पहुंचे और पास के चाय की दुकान में घुसकर पथराव शुरू कर दिया। हमले से बचने के लिए दूसरा पक्ष ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.