सासाराम, जनवरी 6 -- डेहरी। तिलौथू पुलिस ने बाजार से गुप्त सूचना के आधार पर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार की है। जिनके पास से 100 लीटर शराब व एक बाइक भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि तिलौथू बाजार से शराब की खेप लेकर दो तस्कर बाइक से जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने पीछा करते हुए धर दबोचा। पकड़े गए धंधेबाजों में नीतीश कुमार महाराजगंज व शेखर कुमार हुरका शामिल हैं। जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...