सासाराम, फरवरी 10 -- डेहरी। तिलौथू प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार से फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उद्घाटन बीडीओ अंकिता जैन ने की। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम 24 फरवरी 2026 तक चलेगा। इसमें दो साल उम्र के बच्चे से लेकर सभी उम्र के लोगों को दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आशा का सहयोग लिया गया है। जो घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगी। बताया कि 11 फरवरी को 59 आंगनबाड़ी केंद्रों पर मेगा कैंप का आयोजन किया गया है। मौके पर डॉ. प्रभात कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...