सासाराम, जनवरी 7 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू प्रखंड मुख्यालय में सर्किल इंस्पेक्टर के कार्यालय के सामने से सड़क व नाली का कार्य जिला परिषद मद से कराया जा रहा है। जिसमें की जा रही अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन को मिली है। उप विकास आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...