सासाराम, दिसम्बर 18 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू थाना क्षेत्र के सागर-सासाराम पथ पर माला बिगहा गांव के निकट सड़क पार कर रही एक महिला को टोटो ने टक्कर मार दी। जिसके बाद टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें चालक और वृद्ध महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर कर दिया। घायल महिला की पहचान चंद्रिका चौधरी की 60 वर्षीय पत्नी दुलारी कुंवर के रूप में हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...