सासाराम, फरवरी 15 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। चुटिया थाना क्षेत्र के तिलोखर में विश्वनाथ सिंह कुशवाहा की मूर्ति का अनावरण रविवार को राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा, सांसद मनोज राम, विश्वनाथ की बेटी निर्मला कुशवाहा, भाई कैलाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। बताया जाता है कि विश्वनाथ की हत्या परछा जंगल में 1971 में कर दी गयी थी। वे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के रानीपुर गांव के निवासी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...