गौरीगंज, फरवरी 5 -- अमेठी। जिले में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रभावी इलाज और शुरुआती पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ठोस पहल की है। तिलोई स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में 20 बेड का आधुनिक डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में सीएमओ ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही शुरू करने को कहा है। मेडिकल कॉलेज का संचालन प्रारंभ होते ही यह कैंसर केयर यूनिट भी कार्यरत हो जाएगी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में कैंसर से लड़ाई के लिए एक सुव्यवस्थित मॉडल तैयार किया गया है। इसके तहत जिले के सभी 196 आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर ब्रेस्ट कैंसर और ओरल कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्राथमिक जांच में संदिग्ध पाए गए मरीजों को आगे की जांच और उपचार के लिए कल्याण सिंह कैंसर इंस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.