कोडरमा, अक्टूबर 11 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया थाना से सटे मुहल्लों में इन दिनों जुआरियों का जमावड़ा स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। लोगों का कहना है कि पुलिस को बार-बार शिकायत देने के बावजूद अब तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, शाम ढलते ही विभिन्न स्थानों पर जुआ खेलने वालों का जमावड़ा लग जाता है, जो देर रात तक चलता रहता है। इस कारण क्षेत्र में आए दिन असामाजिक गतिविधियाँ बढ़ती जा रही हैं। खासकर महिलाओं और छात्राओं को इन जुआरियों के कारण सड़क पर निकलने में असहजता महसूस हो रही है। लोगों ने बताया कि तिलैया थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड, भादोडीह, तिलैया बस्ती, इंदरवा बस्ती और हरली बिसोडीह में खुलेआम जुआ खेला जा रहा है। कई बार मौखिक और लिखित शिकायत देने के बावजूद तिलैया पुलिस की ओर से कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.