कोडरमा, फरवरी 12 -- झुमरी तिलैया। इनरव्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से गुरुवार को वार्ड नंबर चार तिलैया बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में निःशुल्क आरोग्य कैंप लगाया गया। इसमें लगभग 50 से अधिक जरूरतमंदों व दैनिक मजदूरों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करवा कर सौंपा गया। कैंप में आए गांव के छोटे बच्चों से लेकर वृद्ध जनों तक के ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। घर के दहलीज पर निशुल्क आयुष्मान कार्ड हाथों में पाकर ग्रामीण काफी हर्षित हुए। शिक्षक अमित कुमार के आग्रह व सहयोग से क्लब ने जरूरतमंद ग्रामीणों तक सेवा पहुंचायी। मौके पर क्लब की अध्यक्ष ज्योति झा ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि समृद्ध समाज के लिए लोगों का स्वस्थ रहना जरूरी है। मौके पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष सरिता विजय, रंजिता सेठ व कंचन भदानी आदि उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.