गोड्डा, जून 3 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट के हंसडीहा-भागलपुर मुख्य मार्ग पर तिलाटांड़ स्थित प्रज्ञा केंद्र के संचालक महेंद्र टुडू को चार अपराधियों ने केंद्र में लूटपाट के दौरान सोमवार को गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। चारों अपराधी दो बाइक पर सवार होकर केंद्र पहुंचे थे। यह घटना करीब दिन के 11:30 बजे की बताई जा रही है। महेंद्र टुडू पूर्व में ठाकुर नहान पंचायत के मुखिया भी रह चुके थे। बताया जाता है कि हंसडीहा निवासी महेंद्र टुडू रोज की भांति सोमवार की सुबह प्रज्ञा केंद्र में आकर बैठे थे। करीब 11:30 बजे दो बाइक पर तीन हेलमेट पहने एवं एक बिना हेलमेट के अपराधी आये। पहले अपराधियों ने प्रज्ञा केंद्र में लूटपाट की। इसके बाद उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पहुंचे। लेकिन तब तक एक बाइक में दो अपराधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.