शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- तिलहर, संवाददाता। बाजार के बीच स्थित रोडवेज बस स्टैंड से जाम और अव्यवस्था की समस्या के बीच हाईवे किनारे नए बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मंगलवार दोपहर एसडीएम सदानंद सरोज ने मंडी समिति के सामने हाईवे से सटी चीनी मिल की जमीन का निरीक्षण किया। 14 बीघा भूमि की पैमाइश कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। मौजूदा बस स्टैंड बाजार के बीच होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। आरोप है कि कई चालक जाम से बचने के लिए बसों को स्टैंड तक नहीं ले जाते, जिससे यात्रियों को हाईवे तिराहे या चौराहे से बस पकड़नी पड़ती है। पहले भी शिकायतों पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई और चालकों पर जुर्माना हुआ, लेकिन व्यवस्था में स्थायी सुधार नहीं हुआ। विधायक सलोना कुशवाहा ने पहले भी रोडवेज अधिकारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.