शाहजहांपुर, दिसम्बर 11 -- तिलहर, संवाददाता। कोहरे में हाईवे पर डंपर ने बच्चों से भरी स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी जिसमें तीन बच्चे घायल हो गए। पुलिस व स्कूल प्रशासन ने बच्चों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंपर को चालक सहित हिरासत में ले लिया। गुरुवार की सुबह लगभग 8:15 बजे अमर बाल विद्या मंदिर की स्कूल बस बंथरा से बच्चों को लेकर स्कूल आ रही थी। बस में लगभग 30 बच्चे सवार थे। इसी दौरान हाईवे पर गुरुद्वारा के पास पीछे से कोलतार से भरे आ रहे डंपर ने स्कूल बस को टक्कर मार दी जिससे बच्चों में कोहराम मच गया। प्रबंधक अरविंद सिंह भदौरिया ने बताया कि छात्रा अनन्या व मीनाक्षी तथा छात्र अनुराग सिंह के मामूली चोटे लगी हैं। हादसे के बाद बच्चे भयभीत हो गए हैं। सभी छात्रों के परिजन आ गए हैं और अब बच्चे ठीक हैं। सूचना पर प्रभारी कोतवाल सुनील कुमार यादव ...