शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया। पक्का कटरा मोहल्ला निवासी गंगाराम के 35 वर्षीय पुत्र विनीत ने मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे के कुंडे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिवार के लोगों ने उसे फांसी से उतरा और सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...