शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- तिलहर, संवाददाता। तिलहर धान क्रय केंद्र पर बुधवार को मदनापुर के रहदेवा गांव निवासी अभिषेक शर्मा ने सरकारी धान क्रय केंद्र पर धान खरीद न किए जाने को लेकर हंगामा किया और अपने धान में आग लगाने की धमकी दी। अधिकारियों ने समय रहते मामला शांत किया। गुरुवार को डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने केंद्र का निरीक्षण कर किसानों को आश्वस्त किया कि धान मानक के अनुरूप खरीदा जाएगा। डिप्टी आरएमओ ने सबसे पहले अभिषेक शर्मा के धान की जांच की और रिजेक्शन की वजह देखी। दोबारा निरीक्षण में भी धान मानक अनुरूप नहीं पाया गया। उन्होंने केंद्र प्रभारी और मंडी समिति को निर्देश दिए कि मानक धान को तुरंत खरीदा जाए और बिचौलियों से धान लेने पर पूरी तरह रोक रहे। डिप्टी आरएमओ ने कहा कि किसानों को परेशान नहीं किया जाएगा और यदि कोई दबाव बनाए तो उसकी शिका...