शाहजहांपुर, जनवरी 17 -- जिला खेल कार्यालय एवं जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के संयुक्त तत्वावधान में खेल स्पर्धा के दूसरे दिन डॉक्टर सुदामा प्रसाद विद्यस्थली में फुटबॉल एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यास्थली की प्रधानाचार्य उज्जवल मिश्रा व कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष गजेंद्र गंगवार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर किया। वहीं बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन जीएफ कॉलेज में किया गया। जिसका शुभारंभ जीएफ कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहसिन राजा खान व डॉक्टर फैयाज अहमद और जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र पाल बामनिया के द्वारा किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक सीनियर वर्ग में सदर के मोहम्मद अनस खान प्रथम, प्रियांशु बिहार प्रथम विजेता रहे। वहीं सबजूनियर बालक में सदर के हिमांशु विजेता रहे। सब जूनियर बालिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.