बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- फोटो: तिलहन: कृषि विज्ञान केंद्र हरनौत में शनिवार को जानकारी लेते किसान। हरनौत, हिंदुस्तान संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र हरनौत में शनिवार को दूरदर्शन पर राजस्थान से कृषि चौपाल का सीधा प्रसारण किया गया। इसमें किसानों को भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान भरतपुर द्वारा तिलहन फसल की आधुनिक खेती की नवीनतम तकनीकों की जानकारी दी गई। विशेष रूप से बीज उपचार, खरपतवार नियंत्रण और सल्फर जैसे छह महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के प्रबंधन पर चर्चा हुई। मौके पर मृदा वैज्ञानिक उमेश नारायण, निर्मल कुमार, अनुराग कुमार, रंजन कुमार, हरेंद्र प्रसाद, रविकांत कुमार, अजीत कुमार, मनोज कुमार, अनूप कुमार, प्रवीणकांत पांडे, कुंदन कुमार, सत्येन्द्र नारायण सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.