साहिबगंज, मार्च 21 -- पतना प्रखंड के तिलभीठा कमारटोला में छतदार चबुतरा निर्माण के लिए गुरुवार की शाम को भूमि पूजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो के युवा नेता सह जिला संयोजक मंडली के सदस्य संजय गोस्वामी, प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम व अन्य शामिल हुए। इस क्रम में अतिथियों के द्वारा नारियल फोड़कर व विधिवत पूजा अर्चना कर छतदार चबुतरा निर्माण के लिए नीव रखी गई। झामुमो युवा नेता संजय गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों ने विधानसभा चुनाव के समय झामुमो कार्यकर्ताओं से चबुतरा निर्माण की मांग किया था। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास रखी गई थी। उन्होंने मांग को पूरा करने का वादा किया था। उन्होंने बताया कि जनता की मांगें को सरकार हर हाल पूरा करने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने मांगे पूरी होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.