रांची, नवम्बर 18 -- रातू, प्रतिनिधि। सोमवार की शाम एनएच 39 स्थित तिलता ओवरब्रिज के पास पंडरा यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसआई रंजीत कुमार ने बताया कि वाहन चालकों से लगभग 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान गलत ढंग से पार्क किए गए दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहनों, बिना हेलमेट बाइक चालकों, ट्रिपल राइडिंग करनेवालों, प्रेशर हॉर्न, एक्स्ट्रा लाइट और मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करनेवालों पर कार्रवाई की गई। एसआई ने बताया कि पुलिस प्रतिदिन कभी हाजी चौक, कभी काठीटांड़ चौक और कभी तिलता ओवरब्रिज के पास, अलग-अलग जगहों पर यह अभियान चलाती है। पुलिस का उद्देश्य एनएच 39 को जाम मुक्त रखना है, ताकि अन्य वाहन चालकों को कोई परेशानी न हो। एसआई रंजीत कुमार ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दूसरे लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.